रक्षाबंधन कब है कितने तारीख को है? राखी 2021से जुड़ी 10 जरूरी बातें
रक्षाबंधन कब है: भाई-बहन के पवित्र प्यार का त्यौहार रक्षाबंधन आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं इस पर्व के आने के लिए हम लोग पूरा साल इंतजार करते हैं. ऐसे में हर कोई यह ढूंढ रहा है कि आखिर रक्षाबंधन कब है?
रक्षाबंधन कब है?
Sunday 22 August 2021 | रविवार २२ अगस्त २०२१
गूगल के अनुसार इस बार रक्षाबंधन का पर्व रविवार 22 अगस्त 2021 को मनाया जाएगा। वही जानी-मानी वेबसाइट विकीपीडिया के मुताबिक यह त्योहार श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है। पौराणिक काल से शुरू हुए इस पर्व को आज भी लोग पूरी श्रद्धा के साथ मनाते हैं। इसमें भ्रातभावना और सहयोग को देखते हैं। वैसे तो रक्षाबंधन पर्व को लोग रक्षाबंधन के नाम से ही जानते हैं, लेकिन इसे सलूनो, राखी, श्रावणी के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म के अलावा जैन धर्म के लोग भी इस पर्व को मनाते हैं। इस पर्व पर राखी बांधना उपहार देना और भोज कराना होता है।
पर्व/त्योहार | रक्षाबंधन |
अन्य नाम | राखी, श्रावणी, सलूनों, |
कौन मनाता है रक्षा बंधन | हिन्दू, जैन |
क्यों मानते हैं रक्षाबंधन | भ्रातृभावना और सहयोग के लिए |
क्या होता है रक्षाबंधन में | राखी बांधना, उपहार देना, भोज कराना इत्यादि |
कब से शुरू हुआ | पौराणिक काल से |
कब मनाया जाता है | श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन |
अगला रक्षाबंधन कब है | रविवार २२ अगस्त २०२१ |
समान पर्व | भैया दूज |
अनुष्ठान | पूजा पाठ, हवन करना |
जैन क्यों मानतें हैं रक्षाबंधन?
जैन मतानुसार इस दिन विष्णु कुमार नामक मुनिराज ने 700 जैन मुनियों की रक्षा की थी। इसी कारण रक्षा बंधन पर्व सभी जैन धर्म के लोग भी मनाते हैं। और इस दिन देश और धर्म की रक्षा का संकल्प लेते हैं।
रक्षा बंधन से जुड़ी कुछ रोचक बातें
- नेपाल में पहाड़ी इलाकों में रहने वाली ब्राह्मण और क्षत्रिय लोग रक्षाबंधन गुरु और भागने के हाथ से बांधा जाता है। जबकि दक्षिणी इलाके में रहने वाले नेपाली भारतीयों की तरह ही बहन से राखी बंधवाते हैं।
- आपको यह जानकर ताज्जुब होगा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में भी रक्षाबंधन की भूमिका अहम रही है स्वतंत्रता संग्राम में जन जागरण के लिए भी इस पर्व का सहारा लिया गया था रविंद्र नाथ ठाकुर ने भंग भंग का विरोध करते समय रक्षाबंधन त्यौहार को बंगाल के लोगों के पारस्परिक भाईचारे और एकता के लिए इस पर्व का राजनीतिक उपयोग आरंभ किया था